NDA में नीतीश कुमार की नो एंट्री! भाजपा सांसद ने कहा- राजग का दरवाजा उनके लिए बंद, अब गठबंधन संभव नहीं

No Entry to Nitish in NDA बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल की अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर बोले कि अब नीतीश कुमार के लिए एनडीए में प्रवेश के द्वार पूरी तरह से बंद हो गए हैं। भाजपा-जदयू का किसी भी तरह का गठबंधन संभव नहीं है।

By dheeraj kumarEdited By: Publish:Wed, 25 Jan 2023 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jan 2023 05:27 PM (IST)
NDA में नीतीश कुमार की नो एंट्री! भाजपा सांसद ने कहा- राजग का दरवाजा उनके लिए बंद, अब गठबंधन संभव नहीं
अब एनडीए में नहीं खुलेगा नीतीश कुमार के लिए दरवाजा : विवेक ठाकुर

जहानाबाद (पटना), जागरण संवाददाता। बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बार फिर उथल-पुथल की अटकलें तेज हैं। भाजपा (BJP) और जदयू (JDU) में फिर से निकटता बढ़ने की बात कही जा रही है। इस बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर (Vivek Thakur) ने बुधवार को जहानाबाद में यह क्लीयर कर दिया कि अब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के लिए एनडीए (NDA) में प्रवेश के द्वार पूरी तरह से बंद हो गए हैं। परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जदयू का किसी भी तरह का गठबंधन  अब संभव नहीं है।

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushawaha) पर नरम रुख अख्तियार करते हुए विवेक ठाकुर ने कहा कि भाजपा में आने की चाहत रखने वाले लोगों की लंबी लिस्ट है। यहां प्रवेश जनता की मर्जी से होता है। जनता जिसे चाहेगी उसे प्रवेश मिलेगा। राज्यसभा सांसद ने हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सभी दल भाजपा के विरोध में लड़ रहे थे। बिहार की जनता के सहयोग से ही हमारी जीत हुई।

अमित शाह के कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और मजदूर

राज्यसभा सांसद पटना के बापू सभागार में 22 फरवरी को आहूत किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती समारोह में लोगों को शामिल होने के लिए निमंत्रण देने आए थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहार के सभी जिले से किसान और मजदूर आएंगे।

भाजपा नेताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती को किया याद

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती हमेशा किसान-मजदूर समागम की बात करते थे, लेकिन वर्तमान समय में उन्हें भुला दिया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम देवी, मनोरंजन कुमार बिक्कू, शशि रंजन, अनिल ठाकुर, विजय सत्कार समेत अन्य लोग मौजूद थे। सर्किट हाउस से निकलने के बाद राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर संग्रहालय गए, जहां उन्होंने स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत आंबेडकर चौक पर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की।

chat bot
आपका साथी