सात से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगीं रसोइया

जहानाबाद। स्थानीय दांगीनगर यदुनंदन भवन में रविवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोईयां संघ के तत्वावधान में कन्वेंशन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 01:06 AM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 01:06 AM (IST)
सात से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगीं रसोइया
सात से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगीं रसोइया

जहानाबाद। स्थानीय दांगीनगर यदुनंदन भवन में रविवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोईयां संघ के तत्वावधान में कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता अंशु कुमारी ने की। इस अवसर पर उपस्थित जिला सचिव पुनम कुमारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबी दूर करने के साथ ही अच्छा दिन आने की बात करती थी। लेकिन आज गरीबों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से हमलोगों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। पैसे के कारण बीमार रसोईया अपना इलाज नहीं करा रही है। पैसे के अभाव में रतनी फरीदपुर प्रखंड के मवि उचिटा के बीमार रसोईया रीता देवी, काको प्रखंड के मवि उतरसेरथू के जमंती देवी एवं सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुस्तीचक की रसोइया लिला देवी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार काम की गारंटी करने का आश्वासन देती है लेकिन उसे मानदेय देने की ¨चता नहीं रहती है। सचिव ने कहा कि रसोइयों की समस्या घटने के बजाए बढ़ती जा रही है। उन्होंने उपस्थित रसोईयों से कहा कि न्यूनतम मजदूरी से कम मानदेय देने के खिलाफ राज्य नेतृत्व के आह्वान पर आगामी सात जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय

लिया गया है। इस हड़ताल में सभी रसोइया शामिल रहेंगी। कन्वेंशन में राज कुमारी, पवन पासवान, मनोज पांडेय, राधिका देवी सहित दर्जनों रसोइया मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी