फेडरेशन से हो रहा महिलाओं का सर्वांगीण विकास

जहानाबाद । मध्य विद्यालय मखदुमपुर के परिसर में महिला विकास निगम एवं जीविका संपोषित बराबर स्वयं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Jul 2017 03:06 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jul 2017 03:06 AM (IST)
फेडरेशन से हो रहा महिलाओं का सर्वांगीण विकास
फेडरेशन से हो रहा महिलाओं का सर्वांगीण विकास

जहानाबाद । मध्य विद्यालय मखदुमपुर के परिसर में महिला विकास निगम एवं जीविका संपोषित बराबर स्वयंसिद्धा महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के वार्षिक प्रतिनिधि सभा का उद्घाटन डीएम मनोज कुमार ¨सह ने किया। इस मौके पर बीडीओ के अलावा जिला पार्षद संगीता देवी, सविता देवी एवं इंदू देवी भी उपस्थित थी। प्रतिनिधि सभा में सर्वप्रथम वित्तीय वर्ष 2016-17 में किए गए कार्यों का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन एवं वित्तीय अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुनिल कुमार ने वर्ष 2017-18 का वार्षिक भावी कार्य योजना पेश किया। चर्चा के उपरांत सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर इस अनुमोदन किया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि फेडरेशन से महिलाओं का सर्वांगीन विकास हो रहा है यह काफी प्रशंसनीय है। छोटी छोटी बचत करके जमा वृद्धि के तहत व्यवसाय का संचालन किया जा रहा है। बचत के जरिए 44 सौ सदस्यों के बीच 57 लाख का ऋण वितरण किया गया। यह काफी प्रशंसनीय है। महिलाओं के माध्यम से इस प्रखंड के धरनई एवं कलानौर को खुले में शौच से मुक्त किया गया। इसके लिए भी जिला प्रशासन फेडरेशन के प्रति आभारी है। डीएम ने कहा कि फेडरेशन द्वारा 12 पंचायतों के एक हजार स्वयं सहायता समूह का निर्माण किया गया है जिसमें 14 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी मजबूत स्तंभ है। इस मौके पर खुले में शौच से मुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह पर चर्चा करते हुए समाज में बदलाव लाने का बल दिया गया। उन्होंने कहा कि 11 पंचायतो को खुले में शौच से मुक्ति का अभियान चलाएं। इस अवसर पर इंदू देवी, सुमन कुमार सहित कई लोग थे।

chat bot
आपका साथी