वाणावर जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

पर्यटन स्थल वाणावर में श्रावणी मेले में जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक मो सिराज 17 वर्ष नंदनपुरा गांव का रहने वाला बताया जाता है। बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में मो सिराज के साथ बाइक पर जा रहे उसके गांव के अन्य दो साथी भी जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 09:45 PM (IST)
वाणावर जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत
वाणावर जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

जहानाबाद। पर्यटन स्थल वाणावर में श्रावणी मेले में जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक मो सिराज 17 वर्ष नंदनपुरा गांव का रहने वाला बताया जाता है। बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में मो सिराज के साथ बाइक पर जा रहे उसके गांव के अन्य दो साथी भी जख्मी हो गए। जख्मी राजाबाबू तथा सत्यानंद का इलाज स्थानीय सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही विशुनगंज के ओपी अध्यक्ष कृष्ण कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा। इस घटना को लेकर नंदनपुरा गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिराज अपने गांव के दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर वाणावर जा रहा था। वह ज्योंहि लालपहाड़ी तालाब के समीप पहुंचा कि उसकी बाइक को ट्रैक्टर से आमने सामने टक्कर हो गई। इसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी