संकल्प सेवा सहयोग व संस्कार से ही राष्ट्र का विकास

जागरण संवाददाता, जहानाबाद मानस इंटरनेशनल संस्था के कोर्ट एरिया शाखा में भारत विकास परिषद के तत्वाव

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 09:41 AM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 09:41 AM (IST)
संकल्प सेवा सहयोग व संस्कार से ही राष्ट्र का विकास

जागरण संवाददाता, जहानाबाद

मानस इंटरनेशनल संस्था के कोर्ट एरिया शाखा में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सरदार भगत सिंह की 108 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम् के राष्ट्र गान के साथ हुआ। तत्पश्चात भारत माता, सरदार भगत सिंह एवं स्वामी विवेकानंद की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मंच का संचालन डा. रामप्रवेश शर्मा ने किया। समारोह का उद्घाटन अम्बिका शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता करते हुए संस्था के चेयरमैन प्रो. अरुण कुमार सिंहा ने कहा कि भगत सिंह जैसे सच्चे राष्ट्र भक्त के आदर्शो पर चलकर ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। उनका देश प्रेम हमसबों को सद्भाव, संकल्प एवं सेवा का सिख देता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के सभी लोगों का कर्तव्य है कि नौनिहालों को उचित मार्गदर्शन कर सुसंस्कृत एवं संस्कारी बनाएं। आने वाले पीढ़ी में देश प्रेम एवं राष्ट्र भक्ति की भावना पैदा कर ही भगत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना होगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि भगत सिंह की जयंती मनाना आज भी प्रासंगिक है। समाज में बढ़ रही कुरीतियां मानव जीवन का चैन छीन ली है। अमन चैन के लिए सबों को तत्पर रहना होगा। कमलेश बाबू ने कहा कि भगत सिंह जैसे सच्चे राष्ट्र भक्त के जीवन से छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। चितरंजन चैनपुरी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कविता पाठ किया तथा देश भक्ति व देश प्रेम का अलख जगाया। मौके पर भोला शर्मा, युगल बाबू, नंद शर्मा, अमर अलंकृत, ब्रजेश शर्मा, उमाकांत शर्मा, अमित कुमार सहित कई लोग थे।

chat bot
आपका साथी