देवकुंड को मिले पर्यटन स्थल का दर्जा

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 09:46 PM (IST)
देवकुंड को मिले पर्यटन स्थल का दर्जा

संवाद सहयोगी, करपी अरवल

देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा दिये जाने की मांग करते हुए भाजपा विधायक चितरंजन कुमार ने कहा कि इसके लिए सरकार से आग्रह किया जायेगा। उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में कांवरियां विश्राम शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि गत वर्ष विधानसभा में देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा दिये जाने की मांग की गयी थी। मंत्री द्वारा फंड के लिये विचार करने का आश्वासन भी दिया गया था। विधायक ने कहा कि महादेव देवताओं के भी देवता हैं। महादानी होने के कारण इनके शरण में जो भी भक्त आते हैं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। समारोह की अध्यक्षता नवयुवक कांवरिया संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने की जबकि संचालन अरुण शर्मा ने किया। मौके पर राजद नेता रामकेवल सिंह यादव, जयशंकर प्रसाद, बेंकटेश शर्मा सहित कई लोग थे। प्रसिद्ध कलाकार विनोद कुमार द्वारा आकर्षक भक्ति गीत की प्रस्तुती की गयी।

chat bot
आपका साथी