शकील अहमद का हुआ जोरदार स्वागत

By Edited By: Publish:Fri, 05 Jul 2013 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2013 09:41 PM (IST)
शकील अहमद का हुआ जोरदार स्वागत

जागरण प्रतिनिधि, जहानाबाद

गया जाने के क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डा. शकिल अहमद का जहानाबाद पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पूरे गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस कार्यालय के समीप पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो. खलील अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शकील अहमद को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद सिंह कुशवाहा, श्री योगेन्द्र शर्मा उर्फ योगा जी,आश मोहम्मद अंसारी,वसीमूल हक रुस्तम, भोला शर्मा, गुलाम मुस्तफा अंसारी, कन्हाई शर्मा,शिवशंकर सिंह, अवध पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में डा. शकिल अहमद का जहानाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नजमूल होदा अंसारी,चंद्रिका प्रसाद मंडल, श्रीनिवास शर्मा, अर्जून नाथपांडेय, गौरी शंकर यादव, विपिन कुमार सिंह,अहमद हुसैन,प्रो. गुप्तेश्वर उपाध्याय, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. कमलेश शर्मा,मिथिलेश शर्मा, नागेन्द्र कुमार, अनिल शर्मा मौजूद थे। इधर स्थानीय अरवल मोड़ पर कांग्रेस सेवा दल के रामजी प्रसाद के नेतृत्व में डा. शकील अहमद का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गणेश सिंह, दिनेश सिंह,कैसर आलम रिजवी,डा.मोहिउद्दीन, हाकिम अंसारी, मो.शकिल, संतोष कुमार, श्रीनाथ प्रसाद, मदन ठाकुर समेत कई कांग्रेस जन उपस्थित थे। इधर पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिला महासचिव आविद माजीद इराकी के नेतृत्व में डा. शकील अहमद का गया जाने के क्रम में भव्य स्वागत किया गया। जबकि युवा कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में डा. शकिल अहमद एवं बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार आशीष का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मृणाल अनामय,निशांत कुमार सिन्हा,मंटू शर्मा,अनिल यादव,शशांक शर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी