सेवानिवृत कर्मी के घर से 10 लाख के आभूषण की चोरी

जहानाबाद। ठंड का मौसम आते ही लगभग प्रत्येक दिन चोरी की घटना हो रही है। स्थानीय पूर्वी गांधी मैदान में भी बुधवार की मध्य रात्रि चोरी की एक घटना हुई। हालांकि यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 11:55 PM (IST)
सेवानिवृत कर्मी के घर से 10 लाख के आभूषण की चोरी
सेवानिवृत कर्मी के घर से 10 लाख के आभूषण की चोरी

जहानाबाद। ठंड का मौसम आते ही लगभग प्रत्येक दिन चोरी की घटना हो रही है। स्थानीय पूर्वी गांधी मैदान में भी बुधवार की मध्य रात्रि चोरी की एक घटना हुई। हालांकि यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। चोर रात्रि 12 बजे घर में घूसे और 12:45 में निकले। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर काम कर रही है। जानकारी के अनुसार पटना बीएन कॉलेज के सेवानिवृत प्रधान सहायक लाल बाबू ¨सह पूर्वी गांधी मैदान में परिवार के लोगों के साथ रहते हैं। बुधवार को उनकी नतिनी की तबीयत खराब हो गई थी। उसके इलाज के लिए सभी परिवार पटना चले गए थे। घर को सुना देख चोर उसमें प्रवेश कर गए। गृहस्वामी के अनुसार उनलोगों ने 10 लाख रूपए के आभूषण की चोरी कर ली। जबकि पांच हजार रूपए नगदी भी लेते गए। गुरुवार को पड़ोस के लोगों ने जब घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो उनलोगों ने उन्हें इसकी जानकारी दी। वे दौड़े-दौड़े यहां आए।

chat bot
आपका साथी