भूमि विवाद में महिला को पीटा

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को

By Edited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 05:34 PM (IST)
भूमि विवाद में महिला को पीटा

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला को लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चमनपुरा गांव निवासी माया देवी का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर गुरुवार को दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गयी। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर माया देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायल महिला का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी