प्रशासनिक उपेक्षा की मार झेल रही विदेशी टोला पंचायत

संवाद सूत्र,थावे(गोपालगंज) : थावे प्रखंड की विदेशी टोल पंचायत में ही ऐतिहासिक थावे दुर्गा म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 05:56 PM (IST)
प्रशासनिक उपेक्षा की मार झेल रही विदेशी टोला पंचायत
प्रशासनिक उपेक्षा की मार झेल रही विदेशी टोला पंचायत

संवाद सूत्र,थावे(गोपालगंज) : थावे प्रखंड की विदेशी टोल पंचायत में ही ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर स्थित है। थावे बाजार तथा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी इस पंचायत में है। प्रखंड स्तरीय कार्यालय होने से यह पंचायत प्रखंड की अन्य पंचायतों से विकास में काफी आगे हैं। लेकिन इसके बाद भी यह पंचायत प्रशासनिक उपेक्षा की मार झेल रहा है। थावे बाजार से होते हुए थावे जंक्शन तक जाने वाली इस पंचायत की मुख्य सड़क पर हमेशा पानी बहता रहता है। थावे दुर्गा मंदिर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से लेकर इस पंचायत के लोग मुख्य सड़क पर हमेशा जलजमाव रहने से परेशानी झेल रहे हैं।

थावे प्रखंड की विदेशी टोला पंचायत जिले में सबसे विकसित पंचायतों में से एक है। ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर होने से इस पंचायत का जिले में एक विशेष स्थान है। जिले का एकमात्र हेरिटेज होटल भी इसी पंचायत में है। इस पंचायत के थावे बाजार से होकर एनएच 85 गुजरती है। जिससे आवागमन को लेकर इस पंचायत के लोगों को कोई समस्या नहीं झेलनी पड़ती है। इस पंचायत के गांवों में भी सड़कों की दशा ठीक है। इस पंचायत में बच्चों को पढ़ने के लिए दो नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, दो उत्मक्रमित मध्य विद्यालय तथा एक उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय है। 12 आंगनबाड़ी केंद्र इस पंचायत में हैं। हालांकि तीन के पास ही अपना भवन है। नौ आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित होते हैं। शिक्षा के साथ ही इस पंचायत स्वास्थ्य की भी सुविधा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसी पंचायत में स्थित है। लेकिन विकास में आगे रहने के बावजूद भी इस पंचायत के लोग समस्याएं झेल रहे है। इस पंचायत की मुख्य समस्या मुख्य सड़क की बदहाली है। थावे जंक्शन से ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क थावे बाजार के बीच से होकर गुजरती है। लेकिन इस सड़क पर साल भर जलजमाव रहता है। हल्की बारिश में ही थावे बाजार में यह सड़क झील में तब्दील हो जाती है। इस सड़क की दशा सुधारने तथा जलनिकासी की व्यवस्था ठीक करने के लिए ग्रामीण कई बार आंदोलन कर चुके हैं। लेकिन इस सड़क की दशा सुधारने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। विदेशी टोला के विकास पर इस पंचायत की मुख्य सड़क बट्टा लगा रही है।

इनसेट

क्या कहते हैं लोग

फोटो फाइल : 9 जीपीएल 4

कैप्शन : डॉ.यासीन

थावे बाजार से होकर गुजर रही मुख्य सड़क की दशा काफी खराब है। हमेशा सड़क पर जलजमाव रहता है। बारिश होने पर यह सड़क झील में तब्दील हो जाती है। काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

डॉ.यासीन

इनसेट

फोटो फाइल : 9 जीपीएल 5

कैप्शन : शेषनाथ शर्मा

मुख्य सड़क की दशा सुधारने को लेकर कई बार ग्रामीणों ने आंदोलन किया। इस सड़क की दशा ठीक कराने के लिए पिछले कई माह से आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन सड़क की दशा ठीक नहीं कराई जा रही है।

शेषनाथ शर्मा

इनसेट

फोटो फाइल : 9 जीपीएल 6

कैप्शन : प्रयाग साह

गांव-गांव में सड़क की दशा ठीक हो गई है। लेकिन मुख्य सड़क की दशा ठीक नहीं कराई जा रही है। जनप्रतिनिधियों से लेकर पदाधिकारियों तक इस सड़क की दशा ठीक कराने के लिए गुहार लगाते लगाते लोग थक चुके हैं।

प्रयाग साह

इनसेट

फोटो फाइल : 9 जीपीएल 7

कैप्शन : मुन्नालाल प्रसाद

मुख्य सड़क चलने लायक नहीं है। हमेशा जलजमाव रहता है। बारिश के बाद इस सड़क पर पानी बह रहा है। इसी पानी से होकर छात्र स्कूल जाते हैं। दूर दराज से थावे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह सड़क परेशानी का कारण बनी हुई है।

मुन्नालाल प्रसाद

इनसेट

क्या कहते हैं मुखिया

पंचायत स्तर पर गांवों में पीसीसी सड़क बनाई गई है। नल जल योजना तथा नली गली योजना के तहत तेजी से काम चल रहा है। मुख्य सड़क पंचायत अंतर्गत नहीं आती है। मुख्य सड़क दशा सुधारने के लिए सांसद से लेकर विधायक तक ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं। लेकन इस सड़क दशा सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

उमेश यादव, मुखिया, विदेशी टोला पंचायत

chat bot
आपका साथी