जैसवली हत्याकांड के दो आरोपी खदही से गिरफ्तार

गोपालगंज। थाना क्षेत्र के जैसवली गांव में दीपावली के दिन एक ग्रामीण को पीट कर मार डालने के

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 05:33 PM (IST)
जैसवली हत्याकांड के दो आरोपी खदही से गिरफ्तार

गोपालगंज।

थाना क्षेत्र के जैसवली गांव में दीपावली के दिन एक ग्रामीण को पीट कर मार डालने के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की रात खदही गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि दीपावली के दिन जैसवली गांव निवासी कल्पनाथ चौबे अपने खेत में बुआई कर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में इन्हें रोक कर इन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया। जहां अगले दिन उनकी मौत हो गयी। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। इस बीच आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को थाना का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। तब थानाध्यक्ष अमित कुमार ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन के बाद पुलिस अपराधियों की टोह में लग गयी। इस बीच बुधवार की रात थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि दो आरोपी खदही गांव में हैं। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ खदही गांव में छापामारी कर आरोपी शुकदेव चौहान तथा मुन्ना चौहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी