हुनरमंद होगे चनावे जेल में बंद कैदी

चनावे स्थित मंडल कारा में बंद सभी कैदी जल्द ही हुनरमंद होंगे। कारा में कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र को स्थापित किए जाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jun 2018 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jun 2018 06:27 PM (IST)
हुनरमंद होगे चनावे जेल में बंद कैदी
हुनरमंद होगे चनावे जेल में बंद कैदी

थावे, गोपालगंज। चनावे स्थित मंडल कारा में बंद सभी कैदी जल्द ही हुनरमंद होंगे। कारा में कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र को स्थापित किए जाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। कारा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया की मंडल कारा चनावे बिहार का पहला मंडल कारा है, जहां कैदियों को सिखाने के लिए कौशल विकास केंद्र खोला जा रहा है। यहां कैदियों को 221 प्रकार का कौशल सिखाने के लिए वोकेशनल प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कारा में बंद महिला व पुरुष कैदियों को अगरबत्ती, ब्यूटीशियन, आभूषण निर्माण, स्पो‌र्ट्स, डेयरी फार्म, फिटर और इलेक्ट्रिशियन सहित लगभग 221 प्रकार के कौशल सिखाया जाएगा। ताकि जेल से निकलने के बाद कैदी आत्मनिर्भर बन सकें।

chat bot
आपका साथी