सोनहुला चंद्रभान गांव में एक ही रात में दो घरों में चोरी

ठंड बढ़ने के साथ ही चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। गोपालपुर थाना क्षेत्र क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 08:30 PM (IST)
सोनहुला चंद्रभान गांव में एक ही रात में दो घरों में चोरी
सोनहुला चंद्रभान गांव में एक ही रात में दो घरों में चोरी

गोपालगंज : ठंड बढ़ने के साथ ही चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला चंद्रभान गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों से हजारों की संपत्ति चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह इस चोरी ही जानकारी होने पर गृहस्वामियों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि सोनहुला चंद्रभान गांव निवासी द्वारिका बैठा तथा उनके परिवार के सदस्य गुरुवार की रात अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच देर रात इस गांव में पहुंचे चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर घर में रख गए द्वारिका प्रसाद की बेटी का जेवर सहित हजारों रुपये कीमत का सामान चुरा लिया। बताया जाता है कि यहां चोरी करने के बाद चोर इसी गांव के निवासी अवध बैठा के घर में घुस गए तथा गहना सहित हजारों रुपये कीमत का सामान चुरा कर चोर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर द्वारिका बैठा तथा अवध बैठा को अपने घर में हुई चोरी की जानकारी हुई। इनके आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी