पी वन पदाधिकारियों ने सीखा ईवीएम कनेक्शन का तरीका

विधानसभा चुनाव को लेकर थावे प्रखंड में स्थित डीएवी स्कूल में शनिवार को पी वन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन पहली सीटिग में 10

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:27 PM (IST)
पी वन पदाधिकारियों ने सीखा ईवीएम कनेक्शन का तरीका
पी वन पदाधिकारियों ने सीखा ईवीएम कनेक्शन का तरीका

थावे (गोपालगंज) : विधानसभा चुनाव को लेकर थावे प्रखंड में स्थित डीएवी स्कूल में शनिवार को पी वन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन पहली सीटिग में 1083 पी वन पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं दूसरी सीटिग में भी 916 पी वन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान पी वन पदाधिकारियों को ईवीएम कनेक्शन, मॉक पोल, मशीन सीलिग तथा वास्तविक मतदान आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न तरह के प्रपत्रों को भरने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव कर्मियों से मशीन का कनेक्शन व सीलिग की प्रक्रिया स्वयं कराई गई। मार्गदर्शिका और बुकलेट का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण के उपरांत फीड बैक प्रश्नावली तथा प्रमाण पत्र भरवाया गया। प्रशिक्षण ले रहे पी वन पदाधिकारियों ने अपना मतदान भी किया।

chat bot
आपका साथी