विवेकानंद की सबसे बड़ी मूर्ति बनाएगा कायस्थ समाज

गोपालगंज। अखिल भारतीय कायस्थ समाज स्वामी विवेकानंद की देश में सबसे बड़ी मूर्ति बनाएगा। मूर्ति बनान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Nov 2017 03:02 AM (IST) Updated:Sat, 25 Nov 2017 03:02 AM (IST)
विवेकानंद की सबसे बड़ी मूर्ति बनाएगा कायस्थ समाज
विवेकानंद की सबसे बड़ी मूर्ति बनाएगा कायस्थ समाज

गोपालगंज। अखिल भारतीय कायस्थ समाज स्वामी विवेकानंद की देश में सबसे बड़ी मूर्ति बनाएगा। मूर्ति बनाने की दिशा में कायस्थ समाज ने पहल भी कर दी है। स्वामी विवेकानंद की सबसे बड़ी मूर्ति बनाने में कायस्थ समाज समाज के सभी लोगों से सहयोग लेगा। शुक्रवार को शहर के जादोपुर रोड़ स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि वर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण, प्रदेश प्रवक्ता आदर्श निर्मल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उदय श्रीवास्तव तथा महिला जिलाध्यक्ष कुमारी नीधि ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी। प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ समाज के नेताओं ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि अब देश के 11 करोड़ कायस्थ समाज का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। कायस्थ समाज एकजुट होकर अपने समाज के साथ ही समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कायस्थ महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कायस्थ समाज की समस्याओं पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने मंत्रीमंडल में कायस्थ समाज के दो सदस्यों को शामिल करने की मांग किया। प्रेसवार्ता के समय प्राइवेट स्कूल यूनियन के जिला सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव, परशुराम श्रीवास्तव, राकेश कुमार विमलेश सहित काफी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी