ढोढवलिया से सपहां पहुंची गांधी संकल्प यात्रा

गोपालगंज महात्मा गांधी की जयंती से शुरू हुई भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा बुधवार को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के ढोढवलिया से नरहवा शुक्ल भरपटिया बोधाछापर होते हुए सपहां गांव पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 10:11 PM (IST)
ढोढवलिया से सपहां पहुंची गांधी संकल्प यात्रा
ढोढवलिया से सपहां पहुंची गांधी संकल्प यात्रा

गोपालगंज : महात्मा गांधी की जयंती से शुरू हुई भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा बुधवार को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के ढोढवलिया से नरहवा शुक्ल, भरपटिया, बोधाछापर होते हुए सपहां गांव पहुंची। इस दौरान विधान पार्षद आदित्यनारायण पाण्डेय के साथ इन गांवों में पदयात्रा कर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकल प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। पदयात्रा के दौरान गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ सभी भी की गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद आदित्यनायाण पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता गांधी संकल्प यात्र के तहत पदयात्रा कर गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। यह देशव्यापी पदयात्रा है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगी। इस संकल्प यात्रा में स्वच्छता, एकल प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का ग्रामीणों को संकल्प भी दिलाया जा रहा है। पदयात्रा में उमेश प्रधान, चंन तिवारी, सबिता सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, अंकेश कुमार, अंकित पांडेय, नीतू सिंह, शशि पांडेय , अंकेश कुमार, चंद्रेश सिंह, भागू बाबू, पंकज चौरसिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे। दूसरी तरफ बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए गांवों में पहुंचे। जहां ग्रामीणों को गांधी जी के विचारों से अवगत कराते हुए उन्हें एकल प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया गया।

chat bot
आपका साथी