मारपीट में आठ महिलाओं सहित 15 लोग घायल

जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में आठ महिला सहित 15 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jan 2019 07:04 PM (IST)
मारपीट में आठ महिलाओं सहित 15 लोग घायल
मारपीट में आठ महिलाओं सहित 15 लोग घायल

गोपालगंज। जिले में हुई अलग-अलग घटनाओं में आठ महिला सहित 15 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा टोला मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायल लोगों में हसमुद्दीन अंसारी, अफजल अंसारी, जैतुन बीबी तथा आसमा बीबी शमिल हैं। इस संबंध में थाने में रहमुल अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी थाना क्षेत्र के सबुली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायल शोभा देवी, रामावती देवी, मीना देवी तथा रानी देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में अनिल ¨सह सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। घायल ज्ञांती देवी, उनके पति फागु राम तथा देवर रवींद्र राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में मनोज राम सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थाना के भेड़िया गांव में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने सूरज ¨सह तथा चंदन ¨सह को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस इन मामलों की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी