सिविल कोर्ट के अधिवक्ता व पुत्र पर फरसा से हमला

गोपालगंज सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर रास्ते में रोक कर सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता तथा उनके पुत्र पर कुछ लोगों ने फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 12:09 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:11 AM (IST)
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता व पुत्र पर फरसा से हमला
सिविल कोर्ट के अधिवक्ता व पुत्र पर फरसा से हमला

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर रास्ते में रोक कर सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता तथा उनके पुत्र पर कुछ लोगों ने फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पिता व पुत्र का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि शेर गांव निवासी अधिवक्ता हरिराम राय गोपालगंज सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। इनका अपने ही गांव के कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह अधिवक्ता हरिराम राय अपने घर पर थे। तभी किसी ने आकर उन्हें बताया कि उनके परिवार के एक युवक कुछ लोग मारपीट रहे हैं। जिस पर अधिवक्ता हरिराम राय तथा उनके पुत्र अधिवक्ता अशोक कुमार के साथ अपने परिवार के सदस्य को बचाने के लिए घर से बाहर निकल कर मौके पर जाने लगे। तभी रास्ते में रोक करा कुछ लोगों ने अधिवक्ता तथा उनके पुत्र पर लाठी डंडा तथा फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि अधिवक्ता को परिवार के एक युवक के मारने पीटने की भी गलत सूचना दी गई थी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल पिता व पुत्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अधिवक्ता का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इनसेट

आजवीनगर में भूमि विवाद में किसान पर लाठी से हमला

गोपालगंज : महम्मदपुर थाना क्षेत्र के आजवीनगर में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर एक किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आजवीनगर गांव निवासी किसान बदरी महतो का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर बदरी महतो को घायल कर दिया। घायल किसान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी