भाभी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास

गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड संख्या छह में आपसी विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभ

By Edited By: Publish:Wed, 09 Dec 2015 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2015 06:38 PM (IST)
भाभी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास

गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बरौली वार्ड संख्या छह में आपसी विवाद के बाद देवर ने अपनी भाभी के शरीर में आग लगाकर उन्हें जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए बरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बरौली वार्ड संख्या छह की निवासी मंजू देवी दरवाजे पर घर के कार्यो को निबटा रही थी। इसी बीच वहां उनका देवर संजय प्रसाद पहुंच गया तथा आपसी विवाद को लेकर मंजू देवी से उलझ गया। विवाद बढ़ने के बाद संजय प्रसाद ने अन्य लोगों के सहयोग से महिला को पीटने के बाद उनके कपड़े में आग लगा दिया। आग लगने से महिला बुरी तरह से झुलस गयी। घटना की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे महिला के पति ने उन्हें इलाज के लिए बरौली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर मंजू देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें संजय प्रसाद, श्रीराम प्रसाद तथा रीतेश प्रसाद को नामजद किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी