शादी समारोह में युवक को घायल कर नकदी छीनी

गोपालगंज। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरनैया बीसा गांव में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे एक युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 03:12 AM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 03:12 AM (IST)
शादी समारोह में युवक को घायल कर नकदी छीनी
शादी समारोह में युवक को घायल कर नकदी छीनी

गोपालगंज। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरनैया बीसा गांव में आयोजित शादी समारोह में पहुंचे एक युवक को मारपीट कर घायल करने के बाद कुछ लोगों ने उनके पास मौजूद दस हजार नकदी व सोने की चेन छीन ली। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल निखिल पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें धर्मेंद्र ओझा सहित चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के माधो मटिहानी गांव के निखिल पाण्डेय एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गोपालपुर थाना के बरनैया बीसा गांव में गए थे। तभी लड़की पक्ष के दरवाजे पर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद कुछ लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी तथा उनके पास मौजूद दस हजार नकदी तथा सोने की चेन छीन ली। घायल अवस्था में उन्हें लड़की पक्ष के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी