आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, चाकूबाजी में युवक घायल

मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 10:00 PM (IST)
आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, चाकूबाजी में युवक घायल
आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े, चाकूबाजी में युवक घायल

संवाद सूत्र,मांझा(गोपालगंज) : मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद स्वजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल युवक का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि भोजपुरवां गांव निवासी 36 वर्षीय शक्ति सिंह तथा इसी गांव के निवासी राजकुमार श्रीवास्तव के बीच आपसी विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसी दौरान चाकू से हमला कर शक्ति सिंह को लहुलूहान कर दिया गया। इस घटना के बाद स्वजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। घायल युवक का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी