सामाजिक वानिकी योजना की दी गयी जानकारी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर स्थित जिला परिषद के विवाह भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधि

By Edited By: Publish:Wed, 27 May 2015 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2015 07:12 PM (IST)
सामाजिक वानिकी योजना की दी गयी जानकारी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : नगर स्थित जिला परिषद के विवाह भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को सामाजिक वानिकी योजना के बारे में विधिवत प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने मनरेगा के तहत किये जाने वाले पौधरोपण कार्य के बारे में बताया गया।

उप विकास आयुक्त सुनील कुमार ने कार्यक्रम के दौरान दो सौ पौधों की सुरक्षा एवं रख रखाव के लिए दो वन पोषकों की तैनाती किये जाने के बारे में जानकारी दी। अलावा इसके पौधरोपण कार्य में गड्ढा खोदे जाने से लेकर पौधों की खरीद, वांछित स्थानों पर चापाकल लगाये जाने, कीट नाशक का प्रयोग व इसकी विधि आदि के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने मुखिया सहित अन्य लोगों को इस कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी