उल्लास पूर्वक मना लोक आस्था का महापर्व

जागरण न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : ग्रामीण इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ परम्परागत उल्लास के साथ म

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 01:05 AM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 01:05 AM (IST)
उल्लास पूर्वक मना लोक आस्था का महापर्व

जागरण न्यूज नेटवर्क, गोपालगंज : ग्रामीण इलाकों में लोक आस्था का महापर्व छठ परम्परागत उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों में कोसी पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने खुद के प्रयासों के घाटों की सफाई का इंतजाम किया था। पंचदेवरी : प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। व्रतियों ने बुधवार को पूरे दिन उपवास करके शाम को डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया एवं छठ घाट पर छठ माता का पूजन अर्चना की तथा गुरुवार की तड़के घाटों पर जाकर भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया। कटेया : प्रखंड में श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कुचायकोट : गुरुवार को सुबह उदीयमान भास्कर को अ‌र्घ्य समर्पण के साथ ही लोक आस्था का महापर्व संपन्न हो गया। बुधवार को दिनभर निर्जला व्रत रख कर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य के अ‌र्घ्य दिया। गुरुवार की तड़के अ‌र्घ्य देने के लिए अर्ध रात्रि के बाद से ही व्रतियों का छठ घाटों पर पहुंचाना प्रारंभ हो गया था। भोरे : प्रखंड में सूर्य उपासना का महापर्व छठ प्रखंड क्षेत्र में काफी धूमधाम से शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अस्तचलगामी सूर्य एवं उगते सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित किया। जगह-जगह मेला एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भोरे प्रखंड मुख्यालय सहित खजुरहां, लालाछापर, कोरेया, महरादेउर आदि जगहों पर काफी भीड़ देखी गई। थावे : प्रखंड में लोक आस्था का महान पर्व छठ गुरुवार को खुशी के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर नदी और तालाबों पर बने घाटों पर छठ व्रतियों ने पूजा-अर्चना की। विजयीपुर, मांझा, हथुआ, मीरगंज तथा बैकुंठपुर प्रखंडों में भी लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इस दौरान व्रत धारण करने वाले व्रतियों ने विभिन्न घाटों पर जाकर भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। फुलवरिया : प्रखंड स्थित विभिन्न गांवों के छठ घाट पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इस पर्व को लेकर शिव मंदिर परिसर बथुआ बाजार, कोयलादेवा, फुलवरिया, संग्रामपुर, मांझा गोसाई, दिवान परसा, मिश्र बतरहां सहित विभिन्न घाटों को सजाया गया था। पर्व को लेकर बाजार में चहल पहल काफी देखी गयी। हथुआ प्रखंड के बरवां कपरपुरा छठ घाट पर चित्रगुप्त सेवा समिति द्वारा घाट की सफाई एवं व्रतियों को चाय पिलाने की की व्यवस्था की गयी। इसके अलावा हथुआ से पार्वती पोखरा, मछागर लछीराम छठ घाट, सेमराव, कुसौंधी शिव मंदिर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी।

chat bot
आपका साथी