बरौली में लगा भाजपा का चौपाल

संवाद सूत्र,बरौली(गोपालगंज): भाजपा ने शनिवार को बरौली प्रखंड के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्राम

By Edited By: Publish:Sat, 18 Oct 2014 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 18 Oct 2014 06:52 PM (IST)
बरौली में लगा भाजपा का चौपाल

संवाद सूत्र,बरौली(गोपालगंज): भाजपा ने शनिवार को बरौली प्रखंड के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के साथ स्वच्छ भारत बनाने के लिए विचार विमर्श किया। इस दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए ग्रामीणों से अपने गांव और गलियों को आपसी सहयोग से साफ सुथरा करने की अपील की गई। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं की सूची भी बनाई गई। यह सूची सरकार को सौंप कर इन समस्याओं को दूर करने के लिए भाजपा दबाव बनाएगी। शनिवार की सुबह भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता बरौली के बेलखंड, माधोपुर, कल्याणपुर, मोगल बिरैचा, कहला, नवादा आदि पंचायतों में पहुंचे। पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लगे चौपाल में भाजपा नेता श्री पाण्डेय ने स्वच्छता अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की शुरुआत की है। देश स्वच्छ तभी बनेगा, जब इसमें सभी सहयोग देंगे। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं की सूची भी बनाई गयी। भाजपा नेता ने कहा कि पूरे जिले के हर पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या की सूची बनाई जा रही है। यह सूची सरकार को सौंप कर इन समस्याओं को दूर करने की मांग की जाएगी। चौपाल में भाजपा के प्रभारी जिलाध्यक्ष राजू चौबे, पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष रामाज्ञा यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हसनैन अंसारी, मनोज तिवारी, सिद्धार्थ शुक्ल, तेजप्रताप सिंह, प्रभु यादव, इदू मियां, अम्बिका यादव, बिल्लू लाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी