जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 01:10 AM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 01:10 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह

जागरण संवाददाता,गोपालगंज: देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह की 107वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित की गयी। रविवार को भगत सिंह की जयंती पर माले कार्यकर्ता साम्प्रदायिकता के खिलाफ विरोध मार्च निकालते हुए थाना चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की। यहां से कार्य कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए मौनिया चौक पहुंचे, जहां सभा आयोजित कर शहीद भगत सिंह के बताये रास्ते पर चले का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर माले नेता सुभाष सिंह, विद्या सिंह, योगेंद्र शर्मा, रीना शर्मा, राजेश यादव, विजय सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ शहीद भगत सिंह की जयंती पर शिक्षक संघ भवन में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व पर देश के लिए दिये गए उनके बलिदान पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य वृजकिशोर तिवारी, डा.सीपी सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव, छोटे लाल गुप्ता, दुधनाथ सिंह, शिवनारायण वारी, परमेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, मोहन कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी