भभुआ: पिटाई कर घायल अवस्था में युवक को छोड़ा घर, इलाज के दौरान मौत

मंगलवार की रात कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक पर उसे उसी अवस्था में उसके घर भिजवा दिया। उसके बाद युवक के घरवालों ने उसका इलाज करा कर उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 05:31 PM (IST)
भभुआ: पिटाई कर घायल अवस्था में युवक को छोड़ा घर, इलाज के दौरान मौत
पिटाई के बाद अपने घर के पास पड़ा घायल युवक जिसकी बाद में मौत हो गई

 संवाद सूत्र, कुदरा: स्थानीय थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में एक 30 वर्षीय युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक का नाम धनंजय सिंह बताया गया है जो गांव के निवासी ह्रदया सिंह का पुत्र बताया जाता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतक के स्वजनों को सौंप दिया है। युवक की हत्या क्यों और कैसे की गई अभी इस बारे में बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। 

मंगलवार की रात हुई थी पिटाई

कुदरा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों के द्वारा अभी प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक पर उसे उसी अवस्था में उसके घर भिजवा दिया। उसके बाद युवक के घरवालों ने उसका इलाज करा कर उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसके बाद बुधवार की सुबह मृत युवक के परिवार वाले चारपहिया वाहन पर उसका शव लाद कर कुदरा पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम 

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। लेकिन स्पष्ट क्या है यह अब पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि वह काफी अच्छा लड़का था उसे किसी से दुश्मनी भी नहीं थी इस घटना को अंजाम दिया गया इसको लेकर संशय बरकरार है।

chat bot
आपका साथी