मगध विवि में फोल्डस्कोप विषय पर कार्यशाला

गया। मगध विश्वविद्यालय में सोमवार को जैव प्रौद्योगिकी विभाग में फोल्डस्कोप कार्यशाला का आयोजन कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 02:10 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:16 AM (IST)
मगध विवि में फोल्डस्कोप विषय पर कार्यशाला
मगध विवि में फोल्डस्कोप विषय पर कार्यशाला

गया। मगध विश्वविद्यालय में सोमवार को जैव प्रौद्योगिकी विभाग में फोल्डस्कोप कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां कटिहार, जमुई, बांका, मुजफ्फरपुर, गया, सीतामढ़ी, बेगूसराय, पूर्णिया, शेखपुरा, अररिया, खगड़िया, औरंगाबाद, नवादा एवं अन्य जिले के शिक्षकों सहित लगभग तीन सौ स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ने किया। कार्यशाला में फोल्डस्कोप माइक्रोस्कोप जिसका आविष्कार अमेरिका के स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी के डॉ. मनु प्रकाश एवं डॉ. जिम साइबुलस्की के द्वारा किया गया है। इस पर चर्चा की गई। यह माइक्रोस्कोप बहुत ही छोटा होता है। इसे आसानी से किसी भी स्टडी के लिए लैब से फील्ड में ले जाया जा सकता है। इससे सूक्ष्म से सूक्ष्म कोशिकाओं को देख सकते हैं।

इस कार्यशाला में डिपार्टमेंट ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी, मिनिस्ट्री ऑफ साइंस ऑफ इंडिया के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक, डॉ. प्रवीण राणा, डॉ. प्रेम सेवक, डॉ.पाण्डेय राजन, श्रीमती शेरली चार्लस, आशना, बिनोद कुमार ने माइक्रोस्कोप के बारे में बताया। इसके अलावे हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई। इस कार्यशाला में बीआईटी मेसरा रांची के ट्रेनर एवं निदेशक डॉ. संतोष झा ने भी छात्रों को माइक्रोस्कोप की खूबियों के बारे में बताया।

इस कार्याशाला में कार्यशाला में बीएन मंडल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कपिलदेव यादव, आयोजन सचिव प्रो. सिद्धनाथ प्रसाद यादव, प्राणि विज्ञान विभागाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. आरपीएस चौहान, संकायाध्यक्ष विज्ञान अनिल कुमार, डॉ. एलके तरूण, डॉ. सरफराज अली, डॉ. बिरेन्द्र कुमार, डॉ. रोशन कुमार, डॉ. निकी कुमारी, डॉ. कुमारी अदिती, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. कुमारी आभा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी