कद्दू का कद बढ़ा, अगस्त फूल आसमान पर

जागरण संवाददाता, गया : छठ पर्व को लेकर सब्जी मंडी में सबसे अधिक अगस्त के फूल की बिक्री ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 03:21 AM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 03:21 AM (IST)
कद्दू का कद बढ़ा, अगस्त फूल आसमान पर
कद्दू का कद बढ़ा, अगस्त फूल आसमान पर

जागरण संवाददाता, गया : छठ पर्व को लेकर सब्जी मंडी में सबसे अधिक अगस्त के फूल की बिक्री हो रही है। मंडी में इसकी कीमत ढाई सौ रुपये किलो है। मान्यता है कि छठ पर्व में नहाय-खाय प्रसाद में अगस्त फूल और कद्दू की सब्जी अनिवार्य है। ऐसे में श्रद्धालु फूल और कद्दू की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

केदारनाथ मंडी में सब्जी विक्रेता बलभद्र प्रसाद कहते हैं, छठ पर्व पर अगस्त फूल और कद्दू की मांग अधिक रहती है। कद्दू तो कुछ अधिक दाम पर मिल जाता है पर अगस्त के फूल की उपलब्धता काफी कम है।

इसी कारण इसके दाम आसमान छूने लगा है। उन्होंने कहा कि मंडी में एक-दो को छोड़ सभी सब्जिया ग्रामीण क्षेत्र से आ रही है। सिर्फ शिमला मिर्च और फरसबिन दूसरे प्रदेश से आ रहे हैं।

------------

सब्जी - दाम प्रति किलो

अगस्त फूल - 250

कटहल - 150

कद्दू - 30

नया आलू - 50

लाल साग - 30

टमाटर - 20 से 30

मूली - 10

पालक साग - 20

फूल गोभी - 15 से 20 पीस

सीम - 20 से 30

परवल - 30 से 40

बंधा गोभी - 20 पीस

हरी मिर्च - 15 से 20

पुराना आलू - 20 से 22

भिडी - 20

ओल - 40 से 60

करेला - 40

बैगन - 20

फरसबिन - 50 से 60

मेथी साग - 40

प्याज - 20 से 24

बोदी - 20

गाजर - 30 से 40

धनिया पता - 15 से 20

शिमला मिर्च - 40

chat bot
आपका साथी