दस फरवरी को बोधगया आएंगे श्रीलंका के पीएम

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिदा राजपक्षे 10 फरवरी को बोधगया आएंगे। उनके साथ दो मंत्री एवं एक सासद सहित कुल 20 सदस्यीय दल का आगमन होना है। एयरपोर्ट से वे सीधे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 01:48 AM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 01:48 AM (IST)
दस फरवरी को बोधगया आएंगे श्रीलंका के पीएम
दस फरवरी को बोधगया आएंगे श्रीलंका के पीएम

गया । श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिदा राजपक्षे 10 फरवरी को बोधगया आएंगे। उनके साथ दो मंत्री एवं एक सासद सहित कुल 20 सदस्यीय दल का आगमन होना है। एयरपोर्ट से वे सीधे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। उसके बाद महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा बोधगया जाएंगे। दोपहर को भोजन के बाद चार बजे एयरपोर्ट के लिए वापस जाएंगे। उनके आगमन को लेकर गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में दोनों देश के झडे लगाए जाएंगे। वहीं, 13 फरवरी को वियतनाम के वायस प्रेसिडेंट का बोधगया आगमन व 14 को थाईलैंड की रानी का बोधगया आगमन प्रस्तावित है। थाईलैंड की रानी का 17 फरवरी तक बोधगया प्रवास होगा। कोरोना वायरस में मुक्ति के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने की प्रार्थना : विश्व के कई देशों में फैले कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए गुरुवार को महाबोधी मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने प्रार्थना की। प्रार्थना बीटीएमसी के भिक्षु प्रभारी भंते चलिन्दा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। लगभग आधे घटे से अधिक देर तक चले इस प्रार्थना में विभिन्न पंथ के बौद्ध भिक्षुओं ने सुत्त पाठ किया। भंते चलिन्दा ने बताया कि बोधगया में इस वायरस की जाच के लिए बीटीएमसी व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जाच शिविर लगाया गया है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी सभी बौद्ध मोनास्ट्री के प्रभारियों को भी रोग के लक्षण व बचाव को लेकर जागरूक किया गया है। आज सभी बौद्ध भिक्षुओं ने इस वायरस के खत्म होने को लेकर प्रार्थना की है।

chat bot
आपका साथी