Road Accident in Gaya: शेरघाटी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने ली संजय की जान, परिवार का अकेला कमाऊ सदस्‍य था

Road Accident in Gaya गया जिला के शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित नेशनल हाईवे-2 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति संजय यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्‍य की मौत पर स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 09:42 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 11:07 AM (IST)
Road Accident in Gaya: शेरघाटी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने ली संजय की जान, परिवार का अकेला कमाऊ सदस्‍य था
संजय अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्‍नी व तीन बच्‍चों को छोड गए, सांकेतिक तस्‍वीर।

शेरघाटी(गया), संवाद सहयोगी। शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित नेशनल हाईवे-2 पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति संजय यादव (50 वर्ष) पिता रामदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को स्वजन और ग्रामीणों की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामाशीष यादव व पुत्र प्रेम रंजन ने बताया कि लगभग नौ बजे रात्रि में वे सड़क पार करके अपने घर जा रहा थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आ गये। गंभीर रूप से उसके सिर में चोट आई। अचेतावस्था में प्राथमिक इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी लाया गया। जहां संजय की मौत हो गई। हादसे का जिम्मेदार वाहन भागने में सफल हो गया है जिसे पुलिस तलाश रही है।

सूचना पाकर शेरघाटी पुलिस पहुंची। मृतक के बूढ़ी मां और पिता रामदेव यादव फुट फूट कर रोते हुए कहते हैं कि ईश्वर ने हमें क्या दिखा दिया। जिस कंधे पर बाप की अर्थी जानी चाहिए थी आज वह बदनसीब बाप अपनी  बेटे की अर्थी उठाने को मजबूर है। बूढ़े बाप को बेटे का सहारा था। लेकिन वह सहारा छिन गया। इधर बेवा हुई पत्नी मीना देवी दहाड़ मार मार कर रो रही थी। पड़ोसी द्वारा लाख समझाने के बाद भी बिलख बिलख कर रोते हुए कहती है कि अब हमें कौन देखेगा। भगवान ऐसा दुख किसी को ना दे। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र प्रेम रंजन कुमार, संजीव कुमार, मनीष कुमार एवं एक पुत्री  बबली कुमारी 14 वर्ष के अलावा  बूढ़े मां बाप छोड़ गए हैं। गांव में मातम का माहौल है।

संजय अपने घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। सामान्य तौर पर वह लघु किसान के साथ पेशे से ट्रक चालक था। संजय के व्यवहार की पूरे गांववासी चर्चा करते हुए गमगीन हो जाते हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार के सुबह शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी