कैमूर में कड़ाके की पड़ रही ठंड, नौ डिग्री तक गिरा तापमान, गरीबों के लिए बढ़ी आफत

कैमूर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह शाम तो नौ डिग्री तक तापमान गिर रहा है। ऐसे समय में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। घर में बैठे लोग अलाव जला कर ठंड से राहत पा रहे हैं।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Dec 2021 12:25 PM (IST) Updated:Sat, 25 Dec 2021 12:25 PM (IST)
कैमूर में कड़ाके की पड़ रही ठंड, नौ डिग्री तक गिरा तापमान, गरीबों के लिए बढ़ी आफत
कड़ाके की ठंड के बीच गुजरती युवती। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह शाम तो नौ डिग्री तक तापमान गिर रहा है। ऐसे समय में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। घर में बैठे लोग अलाव जला कर ठंड से राहत पा रहे हैं। जिनके घरों में बिजली के उपकरण हैं वे उसका उपयोग कर ठंड से राहत पा रहे हैं। लेकिन जिन के घर ये सब उपलब्ध नहीं है और वे पूरी तरह से प्रशासनिक व्यवस्था पर आश्रित हैं उन्हें इस ठंड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा नहीं कि प्रशासन के पास ठंड से बचाव करने के लिए व्यवस्था की कमी है। सरकार द्वारा अलाव जलाने व कंबल वितरित करने के लिए राशि आवंटित कर दी गई है।

कैमूर जिला से राशि प्रखंडों को भी भेज दी गई है। राशि मिलने के बाद कुछ प्रखंडों में एक-दो जगह अलाव जलवाया गया। लेकिन उसके बाद कहीं भी अलाव नहीं जलवाया गया। नगर परिषद भभुआ क्षेत्र में तो अब तक कहीं अलाव नहीं जलवाया गया। इसके चलते जरूरतमंदों व बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कंबल वितरण का कार्य भी अभी कहीं नहीं शुरू हुआ है। इसके चलते जरूरतमंदों को काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते जरूरतमंद लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं। जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि कई जगहों पर रात के समय जरूरतमंदों को ठंड में सोना पड़ रहा है। इस वर्ष कोई सामाजिक कार्यकर्ता भी कंबल वितरण करने का कार्य नहीं कर रहा है। बता दें कि जिले में अभी और ठंड बढऩे की उम्मीद है। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं करने से गरीब तबके के लोगों में काफी मायूसी देखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी