आजादी के बाद पहली बार हो रहा विकास : नेता प्रतिपक्ष

गया। आजादी के बाद पहली बार संपूर्ण देश में एक समान विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 07:44 PM (IST)
आजादी के बाद पहली बार हो रहा विकास : नेता प्रतिपक्ष
आजादी के बाद पहली बार हो रहा विकास : नेता प्रतिपक्ष

गया। आजादी के बाद पहली बार संपूर्ण देश में एक समान विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में विकास का माहौल बना है। पीएम मोदी की सरकार गठन के बाद ढाई वर्षो में 250 से अधिक योजनाएं शुरु की गई है। उक्त बातें बुधवार को टिकारी में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डा. प्रेम कुमार ने कही।

डा. कुमार ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा शुरु किए गए स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2019 तक सभी घरों में शौचालय का निर्माण करा देने का लक्ष्य है। कृषि प्रधान इस देश में 85 प्रतिशत लोग गाव में बसते हैं। जिनके जीविका का प्रमुख साधन कृषि है। खेती को बढ़ावा देने के लिए पं. दीनदयाल योजना के तहत साढ़े 18 हजार गावों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। जिसके विरुद्ध अब तक 11 हजार गावों में बिजली पहुंचा दी गई है। सरकार कृषि के लिए अलग फीडर निर्माण कराने जा रही है। फसल बीमा योजना शुरू की गई है। खेतों तक पानी पहुंचे। परंपरागत सिचाई संसाधन आहर, पईन, नहर, पोखर, चहका, तालाब, पोखर का जीर्णोद्धार और नवीकरण के लिए प्रधानमंत्री सिंचाई योजना चलाई जा रही है। डा. कुमार ने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकका सिर कुचलने के लिए सर्जिकल स्ट्राईक और काला धन पर अंकुश लगाने के लिए नोटबंदी के फैसले का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। श्री कुमार ने बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य संकट के दौर से गुजर रहा है। घोटाला पर घोटाला के साथ बढ़ते अपराध के कारण प्रदेश की छवि धूमिल हुई है।

महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सरयू राम चंद्रवंशी, अनिरुद्ध प्रसाद चंद्रवंशी, रंधीर कुमार चंद्रवंशी, मंटू कुमार चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी, कैलाश प्रसाद चंद्रवंशी, नवलेश कुमार चंद्रवंशी, विजय कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार स्वर्णकार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी