Bengal में लगाया जाए राष्‍ट्रपति शासन, बिहार BJP ने फिर की ये मांग, कहा- TMC लोकतंत्र के लिए घातक

पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव 2021 समाप्‍त हो गया। परिणाम घोषित होने के बाद ममता बनर्जी (Mamta Banarjee) ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेकर सरकार भी बना ली लेकिन भाजपा (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच अब भी रार जारी है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 02:07 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 02:07 PM (IST)
Bengal में लगाया जाए राष्‍ट्रपति शासन, बिहार BJP ने फिर की ये मांग, कहा- TMC लोकतंत्र के लिए घातक
भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल। जागरण आर्काइव।

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव 2021 समाप्‍त हो गया। परिणाम घोषित होने के बाद ममता बनर्जी (Mamta Banarjee) ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेकर सरकार भी बना ली, लेकिन भाजपा (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच अब भी रार जारी है। भाजपा बार-बार बंगाल में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है। 

औरंगाबाद के रफीगंज में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्चुअल मीटिंग हुई। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे थे। उनकी अध्यक्षता में चली बैठक में बंगाल के राजनीतिक हालात पर अधिक चर्चा हुई। पार्टी के प्रदेश आलाकमान की बातों से प्रभावित होकर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार भाजपा के नेताओं से संवाद कर बंगाल में ममता बनर्जी सरकार एवं उनके दल तृणमूल कांग्रेस द्वारा जनता पर हो रहे दमन एवं अत्याचार की जमीनी हकीकत की जानकारी दी। बैठक में बिहार प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, बिहार सरकार में भाजपा के मंत्रीगण शामिल हुए।

बैठक में शामिल रफीगंज भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ङ्क्षसह ने बताया की ममता बनर्जी सरकार देश के लोकतंत्र एवं संघीय ढांचे के लिए खतरा हैं। यह संघीय व्यवस्था, संघीय ढांचा एवं लोकतंत्र के लिए घातक है। सभी कार्यकर्ताओं में ममता बनर्जी सरकार के प्रति घोर आक्रोश है।

मालूम हो कि बीजेपी विधान पार्षद (MLC) टुन्‍ना पांडेय के एक बयान के बाद बिहार की राजनीति में भी भूचाल आ गया है। उन्‍होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट किया - 'इस बार के भी विधानसभा चुनाव में जनता ने तेजस्‍वी यादव को अपना मत देकर चुना था, लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्‍ता में राज कर रहे हैं।' एमएलसी के इस बयान पर अपनी ही पार्टी रालोसपा से निकाले गए वर्तमान में जदयू नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के उपेंद्र कुशवाहा ने डॉ. संजय जायसवाल पर तीखा प्रहार किया है। जवाब में डॉ. जायसवाल ने कहा कि एमएलसी टुन्‍ना पांडेय को पार्टी की ओर से नोटिस थमाया गया है।

chat bot
आपका साथी