बहू की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार

पेज-6 संवाद सूत्र, डुमरिया : प्रखंड के काचर पंचायत के जमुनियाटांड से पुलिस ने मंगलवार को बहू की हत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 May 2018 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 15 May 2018 06:50 PM (IST)
बहू की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार
बहू की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार

पेज-6

संवाद सूत्र, डुमरिया : प्रखंड के काचर पंचायत के जमुनियाटांड से पुलिस ने मंगलवार को बहू की हत्या के मामले में आरोपित सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। सर्किल इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि जमुनियाटांड के दशरथ यादव व उसकी पत्नी कैली देवी पर अपनी बहू व उसके दो बच्चे की जिंदा जलाकर हत्या करने का मामला डुमरिया थाना में दर्ज था। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी