बिना पेड़ के जीवन की कल्पना संभव नहीं : आयुक्त

गया। बिहार पृथ्वी दिवस पर जिले में रविवार को पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 07:42 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 07:42 AM (IST)
बिना पेड़ के जीवन की कल्पना संभव नहीं : आयुक्त
बिना पेड़ के जीवन की कल्पना संभव नहीं : आयुक्त

गया। बिहार पृथ्वी दिवस पर जिले में रविवार को पौधारोपण किया गया। वृक्ष लगाने, पर्यावरण को संरक्षित करने एवं जल संचय करने का संदेश दिया गया। गांधी मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त मगध प्रमंडल असंगवा चुबा आओ ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

आयुक्त ने अपील किया कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के संतुलन करने के लिए पेड़ लगाए। राज्य सरकार ने 2.51 करोड़ वृक्ष लगाने के लक्ष्य रखा है। बिना पेड़ जीवन की कल्पना संभव नहीं है। क्योंकि सास लेने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के मुहिम के नियमित एकत्रित हैं। जिले में जीविका सहित वन विभाग एवं अन्य लोगों, संगठन, जिन्होंने इस मुहिम में उल्लेखनीय कार्य किया है, उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण मुख्यमंत्री द्वारा इस क्षेत्र का भ्रमण किया गया तो पाया गया कि पहाड़ी क्षेत्र में जहा गर्मी अधिक पड़ रही है। वहा पाया कि वृक्ष कम होने से लोगों की मृत्यु भी हो सकती है। मिशन 2.51 करोड़ अभियान में गया जिला को पौधारोपण के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष 37 लाख प्लाटेशन किया जा रहा है, जिसमें मनरेगा से 13 लाख, जीविका से 4 से 5 लाख, अर्धसैनिक बलों द्वारा 50 हजार, शिक्षा विभाग से एक लाख, विभिन्न विभाग, विश्वविद्यालय, महाविद्यालय संगठन द्वारा लगभग 1.5 लाख पौधा लगाया गया है। डीएम ने लोग से विशेष अवसरों यथा जन्मदिन, विवाह के अवसर पर वृक्ष लगा रहे हैं।

वन संरक्षक एस चंद्रशेखर ने कहा कि वर्ष 2011 में हरियाली मिशन का आयोजन प्रारंभ किया गया था। राज्य सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली मिशन के तहत 2.51 करोड़ का लक्ष्य जनभागीदारी के द्वारा ही प्राप्त किया गया है। मगध प्रमंडल क्षेत्र में 6,30,4000 पौधा लगाने की उपलब्धि प्राप्त की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि आमजनों के बीच वृक्ष लगाने तथा इसकी रक्षा करने का संदेश जाना आवश्यक है। अपने जीवन शैली में परिवर्तन करना होगा ताकि वनों को, पर्यावरण को और जीव जंतु को संरक्षण मिल सके।

वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने स्वागत करते हुए बताया कि वर्ष 2024 तक 17 प्रतिशत वन क्षेत्र लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने नगर वन क्षेत्र बनाने के आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गया वन प्रमंडल द्वारा 37 लाख वृक्ष लगाया गया है। उद्घाटन के बाद आयुक्त मगध प्रमंडल, पुलिस महा निरीक्षक मगध क्षेत्र राकेश राठी ने पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी