धान रोप रहे किसान की वज्रपात से मौत

संवाद सूत्र, इमामगंज : प्रखंड के मल्हारी गाव निवासी महेश यादव (30) की मंगलवार को वज्रपात से मौत ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Aug 2018 03:19 AM (IST) Updated:Wed, 08 Aug 2018 03:19 AM (IST)
धान रोप रहे किसान की वज्रपात से मौत
धान रोप रहे किसान की वज्रपात से मौत

संवाद सूत्र, इमामगंज : प्रखंड के मल्हारी गाव निवासी महेश यादव (30) की मंगलवार को वज्रपात से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि गाव के बाहर बरमा आहार के पास महेश धान रोपने के लिए क्यारी बना रहा था। इस दौरान वज्रपात होने से वह घायल हो गया। लोग अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉ. स्मिथ आर्यन ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्तपाल भेजा। मृतक के तीन अबोध बच्चों में आकाक्षा कुमारी (8), ईशा कुमारी (4) और छोटू कुमार नौ माह है।

chat bot
आपका साथी