समाजसेवी व गांधीवादी विचारक प्रयाग नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच बांटे कपड़े और भोजन

गया जिले के टिकारी प्रखंड अन्तर्गत सांसद आदर्श ग्राम केसपा में स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के प्रेरणास्रोत देशप्रेमी समाजसेवी और गांधीवादी विचारक प्रयाग नारायण सिंह की छठी पुण्य तिथि समारोह विद्यालय प्रांगण में मनाई गई। ग्रामीणों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यापर्ण किया एवं उनके योगदानों को याद किया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 03:46 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 03:46 PM (IST)
समाजसेवी व गांधीवादी विचारक प्रयाग नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच बांटे कपड़े और भोजन
पुण्‍यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी प्रयाग नारायण सिंह। जागरण।

संवाद सहयोगी, टिकारी। गया जिले के टिकारी प्रखंड अन्तर्गत सांसद आदर्श ग्राम केसपा में स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के प्रेरणास्रोत, देशप्रेमी, समाजसेवी और गांधीवादी विचारक प्रयाग नारायण सिंह की छठी पुण्य तिथि समारोह विद्यालय प्रांगण में मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यापर्ण किया एवं उनके योगदानों को याद किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं अपने स्वतत्रंता सेनानी पिता दलु सिंह से प्रभावित होकर उन्होंने सम्पूर्ण जीवन खादी वस्त्र धारण किया। लोकआस्था का महाकेन्द्र माँ तारा देवी मंदिर, केसपा परिसर में भारतीय मनीषा के अग्रणी विचारक, साम्यवादी चिन्तक, यात्राकार व साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन के आहवाहन पर बलि प्रथा बंद कराने में उन्होंने मह्ती भूमिका निभाई। बच्चों के शिक्षा के लिए गांव में धर्मगुरु धरणीधर महाराज के नेतृत्व में उच्च विधालय की स्थापना में सहयोग किया। उनके निधन के पश्चात उनकी समृति में धरणीधर +2 विद्यालय केसपा के प्रांगण में उनके नाम पर प्रयाग नारायण सिंह गर्ल्स कॉमन रूम की स्थापना की गई।

पुण्य समृति के अवसर पर उनके पुत्र सेवा निवृत्त क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन विभाग ,बिहार सरकार डॉ उपेन्द्र नारायण शर्मा, पौत्र  ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के निदेशक हिमांशु शेखर ने गरीबों के बीच कंबल, वस्त्र और अनाज वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्चा धर्म है। गरीबों एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर मकर सक्रांति का पर्व मनाया। इस अवसर पर हिमांशु शेखर, उमाकांत शर्मा, प्रियरंजन शर्मा, सुनील राम, ललिन शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, सुमन कुमार आदि अनेको लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी