औरंगाबाद में बढ़ गई महिला मतदाताओं की संख्‍या, पुरुष से अधिक नाम जुड़े मतदाता सूची में

औरंगाबाद में पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। पुनरीक्षण में 50 हजार से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। इनमें महिलाओं की संख्‍या पुरुषों से अधिक है। सूची में 70 किन्‍नरों का भी नाम शामिल है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 03:42 PM (IST)
औरंगाबाद में बढ़ गई महिला मतदाताओं की संख्‍या, पुरुष से अधिक नाम जुड़े मतदाता सूची में
पुनरीक्षित मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन। प्रतीकात्‍मक फोटो

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण की सूची (Revised List) प्रकाशित कर दी है। इस बार के पुनरीक्षण में अधिक संख्‍या में महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसमें छह विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्‍या 18 लाख 51 हजार 814 है। इसमें पुरुषों की संख्‍या नौ लाख 84 हजार 423 तो महिला वोटरों की संख्‍या आठ लाख 67 हजार 321 है। साथ ही 70 किन्नर भी सूची में हैं। 

50 हजार से अधिक जुड़े नए मतदाता

निर्वाचन विभाग के आंकड़े को देखें तो इस बार 50 हजार से अधिक नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। पिछली सूची में करीब 18 लाख 14 हजार मतदाता थे। इस बार 18 लाख 51 हजार 814 हो गए हैं। मृत्यु हो जाने एवं अन्य कारणों से कई मतदाताओं का नाम कट भी गया है। विभाग की माने तो इस बार सबसे ज्यादा महिलाओं का नाम जुड़ा है। जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया था। इसके तहत जागरुकता रथ, हैंडबिल का वितरण एवं ऑडियो जिंगल के माध्‍यम से लोगों को जागरूक किया गया।

जल्द मिलेगा रंगीन मतदाता पहचान पत्र

जिला उपनिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं का इस बार नाम जुड़ा है या जिनका सुधार किया गया है। उनके घर पर जल्द ही बीएलओ रंगीन वोटर कार्ड पहुंचाएंगे। इसी के माध्यम से वे वोटिंग कर सकेंगे। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि एक जनवरी 2021 की कटअप सूची के आधार पर मतदाता पुनरीक्षण की सूची का प्रकाशन किया गया है। 16 दिसंबर से 11 जनवरी तक सभी बूथों पर आवेदन प्राप्त किया गया था। इसके बाद निर्वाचन सूची का पुनरीक्षण करने के बाद विधानसभा सूची का प्रकाशन किया गया।

वोटरों की संख्‍या

विधानसभा                 - पुरुष -           महिला           - किन्नर गोह                    164379           149154         09                     ओबरा                174051           152910         12 नवीनगर            151509            129483        10 कुटुंबा                 145075           125593         06 औरंगाबाद           171146            153257       10 रफीगंज              178263            156924        23

chat bot
आपका साथी