नवादा में कोचिंग से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, शोर सुनकर ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ा

पिछले महीने इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गांव की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि जब गांव की बेटियां पढऩे कादिरगंज बाजार जाती हैं तो रास्ते में उनके साथ छेडख़ानी की जाती है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:23 PM (IST)
नवादा में कोचिंग से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, शोर सुनकर ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ा
रास्‍ते में छात्रा को आरोपितों ने घेर कर पकड़ा, सांकेतिक तस्‍वीर।

नवादा, संवाद सहयोगी। जिले के कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपित सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डीएस सावलाराम कादिरगंज ओपी पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया। पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया है।

बताया जाता है कि छात्रा कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में नदी किनारे आरोपित ने छात्रा को घेर लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। जिसके बाद आरोपित वहां से भागने लगा। तब लोगों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया और कादिरगंज ओपी की पुलिस के हवाले कर दिया। पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसंधान का जिम्मा महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा कादिरगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्‍तेदार के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी।

छात्राओं से छेड़छाड़ की पहले भी दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

बता दें कि पिछले महीने भी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें गांव की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि जब गांव की बेटियां पढऩे के लिए कादिरगंज बाजार जाती हैं तो रास्ते में उनके साथ छेडख़ानी की जाती है। तब विरोध करने पर छात्राओं के स्वजनों के साथ मारपीट भी की गई थी। कादिरगंज ओपी क्षेत्र में छात्राओं के साथ हो रही ऐसी घटनाओं से स्वजन परेशान हैं। लोगों ने पुलिस से मनचलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी