दिन में शादी, रात में फांसी, सामने आयी चौंकाने वाली कहानी

घरवालों ने नाबलिग युवक की विधवा भाभी से शादी करवा दी। दिन में युवक ने दबाव में शादी तो कर ली, लेकिन रात में फांसी का फंदा लगा खुदकुशी कर ली।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 03:46 PM (IST) Updated:Wed, 13 Dec 2017 10:41 PM (IST)
दिन में शादी, रात में फांसी, सामने आयी चौंकाने वाली कहानी
दिन में शादी, रात में फांसी, सामने आयी चौंकाने वाली कहानी

गया [जेएनएन]। घरवालों को नाबालिग युवक की विधवा भाभी के साथ शादी करवाना काफी महंगा पड़ा। दिन में नाबालिग किशोर ने दबाव में शादी तो कर ली, लेकिन रात को गले में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर लिया। बाल विवाह को सामाजिक और कानूनी अपराध नहीं मानने की भूल ने एक किशोर की जान ले ली। घटना गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के रमना विनोवानगर की है।

महादेव दास नवीं कक्षा का छात्र था। उसकी शादी जबर्दस्ती विधवा भाभी से करा दी गई, जिससे वह आहत हो गया था। उसके पिता चंद्रशेखर दास ने बताया कि सोमवार को ही दिन में शादी हुई थी। उसकी भाभी रूबी देवी उम्र में भी उससे आठ वर्ष बड़ी है। उसके दो बच्चे हैं। सात साल की एक बेटी और चार साल का बेटा।

रामप्रवेश दास की पुत्री रुबी का मायका परैया थाना के मुुुबारकपुर टोला विश्वनाथपुर में है। उसकी शादी 2009 में चंद्रशेखर दास के बड़े पुत्र सतीश रविदास से हुई थी। विवाह के चार वर्ष बाद ही 2013 में पति की विद्युत स्पर्शाघात में मौत हो गई। वह पेशे से बिजली मिस्त्री था। पति की मौत के बाद मायके वाले लगातार उसकी दूसरी शादी कराने का दबाव डाल रहे थे।

लड़का पक्ष ने रूबी की शादी उसके देवी महादेव दास से करने का मन बना लिया, जो अभी नाबालिग था। दोनों पक्षों ने मिलकर यह निर्णय आपसी सहमति से लिया। परैया थाने के समीप स्थित जमालपुर देवी मंदिर में दोनों पक्षों की उपस्थिति में विवाह करा दिया गया। साक्ष्य के रूप में एक समझौता पत्र भी बनाया गया, जिस पर दोनों पक्ष ने हस्ताक्षर किए।

इधर, इस विवाह से क्षुब्ध नाबालिग लड़के ने रात में ही घर में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। शौच के लिए निकले पिता की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद मंझले बेटे मनीष रविदास की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक के पिता विकलांग हैं। मां का निधन पंद्रह वर्ष पूर्व हो गया है।

सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अवर निरीक्षक बबन सिंह ने बताया कि दाह-संस्कार की तैयारी कर ली गई थी। रात करीब आठ बजे की घटना की सूचना सुबह स्थानीय थाना को दी गई। परिजन के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी