बुढ़वा महादेव के दर्शन से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं

गया । बुढ़वा महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की पूजा करने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 02:19 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 02:19 AM (IST)
बुढ़वा महादेव के दर्शन से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं
बुढ़वा महादेव के दर्शन से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं

गया । बुढ़वा महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की पूजा करने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है। यहां प्रतिदिन मन्नत मांगने दूरदराज से लोग आते हैं। सावन शुरू होते ही यहां प्रतिदिन भक्तों द्वारा बेलपत्र चढ़ाकर शिव की आराधना की जाती। विशेषकर सोमवार को काफी संख्या में भक्त जलाभिषेक करते हैं।

-----------

क्या है इतिहास

फल्गु के तट पर कुकरा के समीप राजा मान सिंह का किला था। उसके अवशेष आज भी खोदाई के दौरान मिलते हैं। किला के ठीक सामने बुढ़वा महादेव मंदिर है। इसमें काले पत्थर के बने शिव लिंग स्थापित हैं। यह मंदिर राजा ने बनाया था। रानी प्रतिदिन यहां पूजा अर्चना किया करती थी। प्रजा भी श्रद्धाभाव से शिव की आराधना करते थे। शिव की कृपा से राजा और प्रजा दोनों खुशहाल थे। लोगों का मानना है कि बुढ़वा महादेव की कृपा से मानपुर का इलाका आज खुशहाल है।

----------

तैयारी

गया जंक्शन से दस किलोमीटर पूरब दिशा में मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाने के पास बुढ़वा महादेव स्थिति हैं। सावन के शुरू होते ही मंदिरों का रंग रोगन करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी साफ-सफाई जारी है। रंगीन बल्बों से भी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को सजाया गया है। पूजन सामग्री की दुकानें लगने लगी हैं।

----------

प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर का जिर्णोद्धार 1990 में किया गया। राजा मान सिंह द्वारा दान स्वरूप दिए गए मंदिर के करीब पांच एकड़ भूमि है। कुछ जमीन को लोग अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं। शेष बची जमीन में फसल नहीं होती। श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप दिए गए रुपये से मंदिर का खर्च चलता है।

डॉ. अरुण कुमार, अध्यक्ष, बुढ़वा महादेव प्रबंधन समिति

------------

पूजा-अर्चना कर घी का दीप जलाया जाता। सावन के प्रत्येक सोमवार की संध्या पर भगवान शिव के भजन कीर्तन होते हैं। यहां जो भी श्रद्धाभाव से आकर भगवान शिव की आराधना करता है उन्हें मनचाहा फल अवश्य मिलता है।

साधु यादव, पुजारी, बुढ़वा महादेव मंदिर

chat bot
आपका साथी