Good News: गया से कोलकाता और बंगलुरु के लिए सीधी उड़ान मार्च के अंत से, उड़ेगा इंडिगो का हवाइजहाज

गया अंतरराष्‍ट्रीय हवाइअड्डा से विमानों की सेवा पटरी पर आने लगी है। इस क्रम में अब जल्‍द ही कोलकाता और बंगलुरू के लिए यहां से लोग विमान सेवा की सुविधा ले सकेंगे। फिलहाल दिल्‍ली के लिए हवाईसेवा जारी है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 05:50 PM (IST)
Good News: गया से कोलकाता और बंगलुरु के लिए सीधी उड़ान मार्च के अंत से, उड़ेगा इंडिगो का हवाइजहाज
कोलकाता और बंगलुरू के लिए मार्च से हवाइजहाज उड़ने की उम्‍मीद। प्रतीकात्‍मक फोटो

जागरण संवाददाता, बोधगया। गया अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डा (Gaya International Airport) से कोलकाता और बंगलुरु के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा मार्च माह के अंतिम सप्ताह से संभावित है। फिलहाल इंडिगो का विमान प्रतिदिन नई दिल्ली से गया और गया से नई दिल्ली के बीच उड़ान भर रहा है। लेकिन मार्च माह से गया एयरपोर्ट कोलकाता से पुन: जुड़ जाएगा। साथ ही बंगलुरु से पहली बार सीधे तौर पर इसका जुड़ाव होगा।

इंडिगो के स्टेशन प्रबंधक मिस्टर कुरैश बताते हैं कि कोलकाता और बंगलुरु के बीच उड़ान सेवा शुरू करने की तिथि और सप्ताह में कितने दिन उड़ान होगा, इसका निर्धारण नहीं हुआ है। लेकिन यह तय है कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह से दोनों रूटों पर इंडिगो का विमान उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा कि गया से मुंबई के बीच शुरू विमान सेवा फिलहाल बंद है। उसे फिर से शुरू करने की तैयारी हो रही है। मालूम हो कि कोरोना के कारण गया अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा से विमानों का परिचालन बंद कर दिया गया था। कोविड का लॉकडाउन खत्‍म होने के बाद फिर से धीरे-धीरे विमान सेवा शुरू की जा रही है।

chat bot
आपका साथी