Giriraj Singh: हैदराबाद के लोगाें ने बुलंद किया राष्‍ट्रवाद का झंडा, ओवैसी हैं जिन्‍ना से प्रभावित

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हैदराबाद निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्‍होंने कहा कि वहां के लोगों ने राष्‍ट्रवाद का झंडा बुलंद किया है। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मंत्री ने अससुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 01:31 PM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 01:55 PM (IST)
Giriraj Singh: हैदराबाद के लोगाें ने बुलंद किया राष्‍ट्रवाद का झंडा, ओवैसी हैं जिन्‍ना से प्रभावित
प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। जागरण आर्काइव

जेएनएन, नवादा। हैदराबाद में नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह खुश हैं। उन्‍होंने ने कहा कि हैदराबाद के लोगों ने राष्‍ट्रवाद का ध्‍वज फहरा दिया है। उन्‍होंने वहां के लोगों को इसके लिए बधाई दी। केंद्रीय मंत्री निजी दौरे पर नवादा पहुंचे हैं। इस दौरान प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अपने अंदाज में उन्‍होंने एआइएमआइएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि जो व्‍यक्ति राष्‍ट्रगीत और राष्‍ट्रगान का सम्‍मान नहीं करता, वह राष्‍ट्र का सम्‍मान क्‍या करेगा। हैदराबाद का चुनाव राष्‍ट्रवाद बनाम राष्‍ट्र का विरोध करने वालों के बीच था। ओवैसी जिन्‍ना के सोच से प्रभावित हैं। भारत के लोग इसे स्‍वीकार नहीं कर सकते। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में विपक्ष मुद्दाविहीन है। नेता प्रतिपक्ष का मुख्‍यमंत्री के प्रति दिया गया बयान लोकतंत्र काे शर्मसार करने वाला है।  

chat bot
आपका साथी