गायत्री परिवार ने दीपोत्सव यज्ञ कर समाज में शांति का दिया संदेश

विश्व शांति की कामना करते हुए शहर के माड़नपुर स्थित अक्षयवट रुक्मिणी सरोवर के पास अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से विशाल दीपयज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 02:20 AM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 02:20 AM (IST)
गायत्री परिवार ने दीपोत्सव यज्ञ कर समाज में शांति का दिया संदेश
गायत्री परिवार ने दीपोत्सव यज्ञ कर समाज में शांति का दिया संदेश

गया । विश्व शांति की कामना करते हुए शहर के माड़नपुर स्थित अक्षयवट रुक्मिणी सरोवर के पास अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से विशाल दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के रामस्वरूप, राधेश्याम श्रीवास्तव, गायत्री देवी और अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार, कर्मकाड व संगीत के साथ मां गायत्री का पूजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में दीप जलाकर दीपयज्ञ किया। इससे पूरा सरोवर दीपों की रोशनी ने जगमगा उठा। अक्षयवट में जहा एक ओर गायत्री मंत्र,वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहे थे। वहीं सरोवर के निकट परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु दीप यज्ञ में दिए जलाकर मां गायत्री की कृपा की कामना कर रहे थे। सैकड़ों दीपों की रोशनी में एक अलग प्रकाश की दिव्य शोभा झलक रही थी।

गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी कमलेश प्रसाद ने कहा कि मनुष्य का देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लिए दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। मनुष्य शरीर से निरंतर निकलती रहने वाली गंदगी के कारण जो वायु मंडल दूषित होता रहता है। उसकी शुद्धि यज्ञ की सुगंध से होती है। हम मनुष्य शरीर धारण करके जितना दुर्गन्ध पैदा करते है। उतना ही सुगंध भी पैदा करे तो सार्वजनिक वायुतत्व को दूषित करने के अपराध से छुटकारा प्राप्त करते है। वहीं,दूसरी ओर चिन्मय युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ता मनीष मिश्रा ने गायत्री परिवार द्वारा हो रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यो पर प्रकाश डाला। दीप यज्ञ को सफ ल बनाने में महिला मंडल,कन्या जागृति मंडल,चिन्मय युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता संजय शर्मा,विश्वनाथ प्रसाद,दिनेश सिंह,अंकित राज,सुधीर कुमार,सुमित कुमार,मनीष गुप्ता,अमन कुमार,रूपेश कुमार,रवि कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी