Gaya Weather News: पछुआ हवा चलने से बदलने लगा मौसम का मिजाज, तीन-चार दिनों में बढ़ेगी ठंड

गया जिले में पछुआ हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों के ठंड के अहसास हो रहा है। साथ ही तापमान में भी गिरावट जारी है। विज्ञानी का कहना है कि तेजी से तापमान में गिरावट आएगी।

By sanjay kumarEdited By: Publish:Fri, 25 Nov 2022 10:59 AM (IST) Updated:Fri, 25 Nov 2022 10:59 AM (IST)
Gaya Weather News: पछुआ हवा चलने से बदलने लगा मौसम का मिजाज, तीन-चार दिनों में बढ़ेगी ठंड
गया में दिन में गर्मी और रात में बढ़ रही ठंड। सांकेतिक तस्‍वीर

गया, जागरण संवाददाता। Gaya Weather News: पछुआ हवा चलने से जिले में मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। ठंड ने दस्तक दे दी है। सामान्य से तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले साल की अपेक्षा नवंबर महीने में तापमान कम है। शाम में जल्‍द ही चौक-चौराहे पर भीड़ कम हो जाती है। अब आने वाले एक-दो दिनों में ठंडक और बढ़ेगी। 

तेजी से बदलेगा मौसम का मिजाज

मानपुर स्थित कृषि केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. जाकिर हुसैन ने कहा कि मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में धूप के कारण ठंड का एहसास नहीं होता है। लेकिन शाम में तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगे चलकर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। पछुआ हवा चलने के कारण मौसम शुष्क बना रह सकता है। सामान्य तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है।

गेंहू की बोआई को लेकर खेत में उतरे किसान

गेंहू की बोआई को लेकर किसान खेतों पर उतर गए है। धान की कटनी के करने बाद खेतों की जुताई कर किया गया है। खेतों में गेंहू की बोआई किया जा रहा है। जिले में गेंहू की बोआई को लेकर कृषि विभाग ने 106451 हेक्टेयर लक्ष्य रखा है। वहीं चना, मसूर, तीसी, सरसों आदि फसलों की बोआई शुरू हो गई है। जानकारों का कहना है कि नवंबर महीने में ठंड इतनी ज्‍यादा हो जाती थी कि लोग गर्म कपड़े पहने बिना बाहर नहीं निकल पाते थे। गांव में अलाव जलने लगते थे। लेकिन अब तो यह महीना भी बीतने को है। यह सब वैश्विक तापमान में बढोतरी के कारण हो रहा है। इससे प्रकृति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 

छह दिनों का तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

19 - 27.1 - 9

20 - 27.3 - 8.9

21 - 27 - 9.6

22 - 28.1 - 10.2

23 -26.8 - 10.2

24 - 28.5 - 10.3

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी