एनडीए गठबंधन को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत

संवाद सूत्र बेलागंज भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम ने कहा कि एनडीए गठबंधन की मजबूती ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:16 AM (IST)
एनडीए गठबंधन को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत
एनडीए गठबंधन को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत

संवाद सूत्र, बेलागंज :

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम ने कहा कि एनडीए गठबंधन की मजबूती बूथ स्तर तक करनी होगी। केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन की मजबूती के लिए तीनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा ने कहा कि एनडीए मजबूत और अटूट है। जनता के हक और समस्याओं के निदान के लिए कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं। जदयू नेता रविशकर कुमार, लोजपा के युवा जिलाध्यक्ष नीतीश शर्मा ने बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुमार सत्यशील व संचालन युवा जदयू अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। इस मौके पर मो. मुमताज, राहुल कुमार, रजनीश शर्मा, शशिभूषण सिंह, मोहित त्रिपाठी, टोनी गुप्ता, ज्योतिष कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी