बैठक में छाया रहा प्रखंड व अंचल कर्मियों की मनमानी का मुद्दा

प्रखंड के मनरेगा भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 10:01 PM (IST)
बैठक में छाया रहा प्रखंड व अंचल कर्मियों की मनमानी का मुद्दा
बैठक में छाया रहा प्रखंड व अंचल कर्मियों की मनमानी का मुद्दा

गया। प्रखंड के मनरेगा भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक उप प्रमुख अंजू कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें शरीक हुए क्षेत्रिय विधायक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के बीच मिनु के अनुसार भोजन परोसा जाए, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में कोताही नहीं बरतें, जनवितरण प्रणाली के माध्यम से गरीबों का अनाज नियमानुसार मिले, विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारी जाय तो आदर्श पंचायत की श्रेणी में मानपुर प्रखंड आ जाएगी। इसकी चर्चा जिला क्या बिहार में भी होना शुरू हो जाएगा। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड व अंचल कर्मियों की यहां मनमानी चलती है। दाखिल खारिज व मालगुजारी रसीद कटाने के लिए राजस्व कर्मचारी के पास दौड़ते-दौड़ते जनप्रतिनिधि को भी थक जाना पड़ता। फिर भी मालगुजारी रसीद नहीं कटती। आम लोगों को और परेशानी उठानी पड़ती है। बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित आगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को भोजन व राशन नियमित व निर्धारित मात्रा में नहीं मिलती। जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। बैठक में जो तय होती है उस पर अमल नहीं होता। इसी कार परिणाम है कि कई विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होते। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने कहा कि पंचम वित आयोग से 16 लाख रुपये आई है। इस योजना में और भी राशि आनी है। उक्त राशि 12 पंचायत के विकास के लिए 17 पंचायत समिति को दी जाएगी। अनुसूचित व अतिपिछड़ा जाति के लोगों को व्यवसाय से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री परिवहन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना से तीन अनुसूचित एवं दो अतिपिछड़ा जाति के लोगों को चार चक्के वाहन दिए जाएंगे। इसमें एक लाख की अनुदान सरकार द्वारा दी जाएगी। बैठक में सीओ जितेन्द्र पाण्डेय, मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी अखौरी मनीष, एमओ सुधीर कुमार ठाकुर, मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार के अलावा तमाम मुखिया व समिति सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी