अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा

वार्ड 51 के कुर्मी टोला देवी स्थान के प्रांगण में शनिवार को अक्षय नवमी की पूजा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 07:57 PM (IST)
अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा
अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा

संवाद सूत्र, मानपुर : वार्ड 51 के कुर्मी टोला देवी स्थान के प्रांगण में शनिवार को अक्षय नवमी काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आचार्य चंदन पाण्डेय मंत्रोच्चारण से आंवला वृक्ष की पूजा कराकर भूरा दान कराया। श्रद्धालुओं द्वारा करीब सौ से अधिक भूरा दान किया गया। पार्षद मनोज कुमार ने सौ से अधिक कुमारी कन्याओं की पूजा कर प्रसाद खिलाया। उसके बाद काफी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किए। पार्षद मनोज ने बताया कि पूर्वजों ने ढाई सौ साल पूर्व देवी मंदिर का निर्माण कराया था। इससे लोगों की आस्था जुड़ी है। पांच वर्ष पूर्व मां के मंदिर को भव्य व आकर्षक बनाया गया था। उसी वक्त मंदिर परिसर में आंवल वृक्ष लगाकर पूजा अर्चना प्रारंभ की गई थी, जो परंपरा आज भी बरकरार है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विनेश राव, विनोद प्रसाद, अजय प्रसाद, मिथुन कुमार, गौरव कुमार, अरविन्द प्रसाद, पिंटू कुमार, चंदन कुमार, सतीश पासवान, सनोज कुमार, रविन्द्र, गौतम, कल्याण, धमेन्द्र आदि का काफी सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी