भगवान बुद्ध के विभिन्न मुद्रा की मूर्ति को लेकर निकाली गई धम्म यात्रा

ज्ञान की भूमि बोधगया की पावन भूमि पर बुद्ध जयंती पर विहंगम ²श्य सोमवार की देखने को मिला। भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं की मूर्ति शांति धम्म यात्रा में दिखाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 11:20 PM (IST)
भगवान बुद्ध के विभिन्न मुद्रा की मूर्ति को लेकर निकाली गई धम्म यात्रा
भगवान बुद्ध के विभिन्न मुद्रा की मूर्ति को लेकर निकाली गई धम्म यात्रा

गया। ज्ञान की भूमि बोधगया की पावन भूमि पर बुद्ध जयंती पर विहंगम ²श्य सोमवार की देखने को मिला। भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं की मूर्ति शांति धम्म यात्रा में दिखाई दी। धम्म यात्रा की शुरुआत बोधगया स्थित भगवान बुद्ध 80 फीट प्रतिमा के पास से निकाली गई। धम्म यात्रा में हिदू, बौद्ध और पंजाबी समुदाय से जुड़े श्रद्धालु पूरे पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। अलग-अलग पालकी, डोली व वाहनों पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा को पूरे भक्तिभाव के साथ रखा गया था। पालकी, डोली और वाहनों को कृत्रिम फूलों से सजाया गया था। जिसे श्रद्धालु अपने कंधे या फिर हाथों से खींचकर लेकर चल रहे थे। मन में भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और भाव से ओतप्रोत होकर श्रद्धालु इन वाहनों को लेकर चल रहे हैं। कोरोना काल के दो साल के बाद यह शोभा यात्रा निकाली गई, इसमें कोई वाद्य यंत्र नहीं था। पूरी तरह सादगी और शांति का प्रतीक था। पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ काफी संख्या में श्रीलंका, महाराष्ट्र से आए नव बौद्ध और पंजाब के साथ-साथ अलग प्रदेशों से आए महिला, पुरूष और बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा 80 फीट मूर्ति के पास से निकलकर शनै-शनै महाबोधि मंदिर पहुंचा। महिला और पुरूष श्रद्धालु के हाथों में पुष्प गुच्छ और फूलों की डलिया साथ लेकर चल रहे थे। जहां सामूहिक पूजा-अर्चना की गई।

--------

बुद्ध जयंती पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना

गया: विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर जहां भगवान बुद्ध विराजमान है, ठीक सामने भगवान शिव का शिवलिग भी है। बुद्ध पूर्णिमा को लेकर शिवलिग की भी पुजारी संजय मिश्रा ने विशेष पूजा-अर्चना की। अलग से साथ हीं गर्भगृह से बाहर छोटे-छोटे मंदिरों में भगवान महादेवनाथ, चेतननाथ की प्रतिमा विराजमान है। जहां भी विशेष पूजा की गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने इन मंदिरों में श्रद्धा के पुष्प चढ़ाए।

------

भगवान बुद्ध की दर्शन को लेकर लगी रही लंबी कतार

गया: बुद्ध जयंती पर देश के अलग-अलग प्रदेशों से बोधगया आए श्रद्धालु महाबोधि मंदिर पहुंचे। मंदिर में प्रवेश करने के लिए लंबी कतार लगी रही है। लैगेज व प्रसाद को स्कैनर मशीन में जांचोपरांत मंदिर में जाने की अनुमति दी गई। राज्यपाल के आगमन पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में बंद कर दिया। राज्यपाल की पूजा समाप्ति के बाद पुन: आम लोगों के लिए मंदिर का द्वार खोल दिया गया।

------

सुरक्षा को लेकर चौक-चौबंद व्यवस्था

बुद्ध पूर्णिमा को लेकर बोधगया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। खुद एसएसपी हरप्रीत कौर सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे। उनके सहयोगी के रूप में सिटी एसपी राकेश कुमार, सहायक पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था भरत सोनी, प्रशिक्षु एएसपी सह चंदौती थानाध्यक्ष स्वीटी सेहरावत, डीएसपी बोधगया अजय कुमार, ट्राफिक डीएसपी राकेश रंजन के अलावा बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा, चाकंद थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, शेरघाटी से पवन कुमार, उदय कुमार, प्रशांत कुमार सहित काफी संख्या पुलिस बल तैनात थे।

chat bot
आपका साथी