अकोल्ही पंचायत के वार्ड नंबर छह में गली नाली का निर्माण कार्य अधूरा, जलजमाव से लोग परेशान

अकोल्ही पंचायत के महरथा गांव के वार्ड नंबर छह के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। इस वार्ड में आज तक गली नाली का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इस वार्ड की गलियों में पूरे गांव का पानी आकर जमा होता है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 02:17 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 02:17 PM (IST)
अकोल्ही पंचायत के वार्ड नंबर छह में गली नाली का निर्माण कार्य अधूरा, जलजमाव से लोग परेशान
गली नली योजना के तहत पूरा नहीं हो सका काम। प्रतीकात्‍मक चित्र।

संवाद सूत्र, नुआंव (भभुआ)। प्रखंड के अकोल्ही पंचायत के महरथा गांव के वार्ड नंबर छह के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। इस वार्ड में आज तक गली नाली का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इस वार्ड की गलियों में पूरे गांव का पानी आकर जमा होता है, क्योंकि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।

गलियों में गंदे पानी के जमा होने से लोगों का चलाना तो मुश्किल है हीं साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गली नाली निर्माण में वास्तविक पेंच आगे निजी जमीन का होना है। नाली निर्माण के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसी मुद्दे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट भी हो चुकी है।

अभी कुछ दिन पहले पंचायत के मुखिया द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए पंचायत बैठाई गई थी। लेकिन पंचायत द्वारा भी इसका समाधान निकलता प्रतीत नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण बेचन सिंह, झुरकुटी सिंह, बृहस्पति सिंह आदि ने बताया कि निर्माण में चाहे जिस प्रकार की बाधा हो लेकिन हमलोगों का जीवन तो नारकीय हो हीं गया है। गांव का गंदा पानी इसी वार्ड में बह कर आता है और उसकी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से यहीं पर जमा हो जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि नाली निर्माण में बाधा हो सकती है लेकिन जो अन्य गालियां अभी तक कच्ची हैं उनका निर्माण अभी तक क्यों नहीं हुआ यह समझ से परे है। बता दें कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना का प्रमुख घटक गली नाली निर्माण है। जिसके तहत गांव की हर गली और नाली का पक्का निर्माण किया जाना है। लेकिन अकोल्ही पंचायत के महरथा गांव के वार्ड नंबर छह में दोनों ही कार्य अधूरा है। इससे ग्रामीणों में असंतोष और निराशा का भाव है।

chat bot
आपका साथी